{"_id":"5953bab34f1c1b0a5e8b4634","slug":"during-the-vanamahotsav-2-5-lakh-plants-will-be-planted-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनमहोत्सव के दौरान जिले में लगेंगे 2.5 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनमहोत्सव के दौरान जिले में लगेंगे 2.5 लाख पौधे
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनमहोत्सव के तहत इस बार जिले में 2.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य शासन ने दिया है। इसमें सामाजिक वानिकी को 71 हजार पौधों का लक्ष्य मिला है, जबकि बेसिक शिक्षा को 92 हजार पौधों का लक्ष्य मिला है। बारिश का महीना शुरू होने के बाद भी अभी तक मानसून भले ही न आए हों लेकिन वनविभाग ने वन महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली जुलाई से महोत्सव शुरू होगा जिसमें मुख्य कार्यक्रम बरखेड़ा के निकट पौटा कलां में आयोजित किया जाएगा। इसमें चारों विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद तीन जुलाई को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कलीनगर के पालीटेक्निक में पौधारोपण करेंगे। पौधारोपण केे लिए इस बार शासन से 2.38 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। इसमें सामाजिक वानिकी को 17 हजार पौधे लगाने हैं जबकि सर्वाधिक 91800 पौधे लगाने का लक्ष्य बेसिक शिक्षा को और 81300 पौधे ग्राम्य विकास विभाग को मिला है। इसके अलावा उद्यान विभाग को 8570, उद्योग केंद्र को 4900, सिंचाई विभाग को 9120, पीडब्ल्यूडी को 6190, रेशम विभाग को 9900, नगर पालिका को 6190 और माध्यमिक शिक्षा परिषद को 3900 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन