{"_id":"66fc50c1f81a339aea0e27e4","slug":"during-inspection-irregularities-were-found-in-medical-stores-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123362-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निरीक्षण में मेडिकल स्टोरों में मिलीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निरीक्षण में मेडिकल स्टोरों में मिलीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
बीसलपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक ने मंगलवार की शाम को नगर के दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। दोनों में अव्यवस्थाएं पाई गईं। अब दोनों के संचालकों पर कार्रवाई होगी।
उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया था कि गंगवार मेडिकल स्टोर और रजत मेडिकल स्टोर पर नियम कानून की अवहेलना की जा रही है। अधिकृत न होते हुए भी उनके संचालक मरीज देख रहे हैं। बिना चिकित्सक के पर्चे के ही मरीजों को दवाई दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा के निर्देश पर जिला औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने मंगलवार की शाम को दोनों मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने दुकानों के कागजात भी देखे। इस दौरान मेडिकल स्टोरों पर कोई मरीज नहीं मिला। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि रजत मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला। वहीं गंगवार मेडिकल स्टोर के संचालक कुछ जरूरी कागजात नहीं दिखा सके। गंगवार मेडिकल स्टोर पर दो संदिग्ध दवाइयाें के नमूने भी लिए गए। इन दवाइयों को परीक्षण के लिए विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर दोनों दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने की संस्तुति की जाएगी। अधिकारियों की इस कार्यवाही से नगर के मेडिकल स्टोरों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। कुछ संचालक डर के कारण दुकानें बंद कर चले गए।