फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dumper driver died in road accident, three injured

Pilibhit News: सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत, तीन घायल

Sun, 13 Oct 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver died in road accident, three injured
पूरनपुर में असम हाईवे पर फंसे कंटेनर और डंपर को जेसीबी से अलग करवाती पुलिस।स्रोत: पुलिस
पूरनपुर (पीलीभीत)। कंटेनर और डंपर की टक्कर में दोनों के चालकों सहित तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी से खींचकर कंटेनर और डंपर को अलग किया गया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डंपर चालक रामपुर के थाना भोंट के गांव मनकरा निवासी अतीक अहमद की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा असम हाईवे पर गांव उदय करनपुर के समीप शुक्रवार रात करीब ढाई बजे हुआ। उत्तराखंड से पत्थर भरकर खुटार की ओर जा रहे डंपर और खुटार की ओर से पीलीभीत की ओर जा रहे कंटेनर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक थाना जहानाबाद के गांव अमखिरिया निवासी शाहरुख (25), उसका साथी थाना अमरिया के गांव बिलासपुर निवासी नन्हू (38) और डंपर चालक रामपुर के थाना भोंट के गांव मनकरा निवासी अतीक अहमद (30) घायल हो गए।
विज्ञापन


अतीक अहमद डंपर में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर कंटेनर और डंपर को अलग कर अतीक को निकाला और उसे सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से तीनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां अतीक अहमद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना पर अतीक अहमद के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली है।
--
अनियंत्रित होकर पत्थर भरा ट्रक किराने की दुकान में घुसा
पूरनपुर। उत्तराखंड से पत्थर भरकर बंडा की ओर जा रहा पत्थर भरा ट्रक मैगलगंज हाईवे पर गांव कल्यानपुर में रियाजुद्दीन की किराना की दुकान में अनियंत्रित होकर रात तीन बजे घुस गया। जिसमें हजाराें का सामान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। संवाद
--
बाइक की चपेट में आकर हाईवे पार कर रहे पीलीभीत के मजदूर की मौत, बेटा घायल

बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पैदल पार कर रहे प्लाइवुड फैक्टरी के मजदूर गेंदन लाल गंगवार (55) की बाइक की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा हरीश गंगवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार गेंदनलाल गंगवार (55) तथा घायल पुत्र हरीश गंगवार मूल रूप से पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील के दियोरिया कलां थाने के गांव गझाड़ा के रहने वाले हैं। अस्पताल में मिले परिजनों के अनुसार गेंदनलाल गंगवार कोतवाली क्षेत्र की रुद्र-बिलास चौकी क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी मोड़ के पास किराए के कमरे में रहते थे।
वह उत्तराखंड सीमा के पास एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार की रात करीब दस बजे दोनों पिता-पुत्र फैक्टरी में काम करके कमरे की तरफ लौट रहे थे। वह अपने घर जाने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नैनीताल हाईवे को क्रॉस कर रहे थे। बंगाली कॉलोनी मोड़ से थोड़ा आगे रोड पार करते समय रुद्रपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए।
दोनों को एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गेंदनलाल को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार को भी पकड़ लिया गया है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
--
कार की चपेट में आकर महिला घायल

बीसलपुर। शाहजहांपुर मार्ग के रोहनिया चौराहे पर शनिवार को कार की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की सहेली भाग रही कार के सामने खड़ी हो गई, जिसपर चालक कार छोड़कर भाग गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया निवासी ओमवती और मैना देवी शनिवार को अपने गांव के सामने से गुजर रहे बीसलपुर- शाहजहांपुर हाईवे को पार कर रहीं थी। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर होने के बाद चालक ने कार लेकर बीसलपुर की ओर भागने की कोशिश की, तब मैना देवी उसकी कार के सामने खड़ी हो गई।

खतरा देखकर चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। तहरीर न मिल पाने के कारण पुलिस ने अभी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed