{"_id":"694054471442b1d88206e0ff","slug":"due-to-lack-of-signal-dcma-entered-under-construction-culvert-and-got-stuck-in-the-bars-operator-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-149888-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संकेतक न होने से निर्माणाधीन पुलिया में घुसी डीसीएमए सरियों में फंसी, परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संकेतक न होने से निर्माणाधीन पुलिया में घुसी डीसीएमए सरियों में फंसी, परिचालक घायल
Tue, 16 Dec 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया पर सरिया में घुसी डीसीएम में फंसे युवक को बाहर निकलते लोग
पीलीभीत। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर रविवार की देर रात निर्माणाधीन सड़ा नाला पुलिया के पास हादसा हो गया। संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम के अभाव में एक डीसीएम पुल निर्माण में लगी सरियों में घुसकर अटक गई। हादसे में एक युवक गंभीर घायल होकर डीसीएम में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वेल्डिंग मशीन से डीसीएम काटकर युवक को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में माधोटांडा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया पर रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। पीलीभीत से माधोटांडा की ओर जा रही डीसीएम अचानक निर्माणाधीन पुल के गहरे गड्ढे में जा गिरी और सरियों में फंसकर अटक गई। हादसे के बाद डीसीएम का चालक किसी तरह वाहन से निकलकर भाग गया, जबकि परिचालक सरियों के बीच फंस गया। पैर का हिस्सा सरिया में फंसा होने से वह घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास गांव के लोग जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस के अलावा दमकल की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सरिया में फंसे परिचालक को बमुश्किल बाहर निकाला गया। कुछ सरिया भी काटनी पड़ी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार घायल युवक थाना न्यूरिया के ग्राम रतरनपुर निवासी ओमकार (40) है। पूछताछ में सामने आया कि वह चालक के साथ कलीनगर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मियों को निर्माण स्थल पर हादसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, हादसे के पीछे संकेतक व बैरियर न होना रही वजह
सड़ा गांव के लोगों का कहना है कि करीब आठ माह पूर्व पुलिया निर्माण शुरू कराया गया। बरसात के चलते कार्य बंद रहा। इसके बाद भी कार्य की गति धीमी रही। निर्माण क्षेत्र में एक ओर ठेकेदार की ओर से मार्ग पर ही कैंप लगाकर रास्ते का रोका गया है, जबकि पीलीभीत की ओर से आने पर कोई बैरियर आदि मार्ग पर नहीं लगाया गया। रविवार रात डीसीएम के पुलिया में घुसने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है।