फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to lack of scrap center, junk vehicles are being cut in Bareilly

Pilibhit News: स्क्रैप सेंटर न होने से बरेली में कटवाए जा रहे कंडम वाहन

Wed, 25 Sep 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of scrap center, junk vehicles are being cut in Bareilly
पीलीभीत। समय सीमा पूरा कर चुके वाहनों को विभाग कंडम घोषित कर उन्हें कटवाने का आदेश देता है, जिससे कि उनका किसी तरह से दुरुपयोग न हो सके, लेकिन जिला मुख्यालय पर स्क्रैप सेंटर न होने की वजह से यहां के लोग अपने वाहनों को कटवाने के लिए बरेली जा रहे है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर स्क्रैप सेंटर बनवाने के लिए वर्ष 2021 में आदेश आ गया था, लेकिन मानकों को पूरा करने में लगभग दो से तीन करोड़ रुपये का खर्च आ रहा था। जिसके चलते सेेंटर नहीं बनवाया जा सका।
विज्ञापन

ऐसे में अब समयसीमा पूरी कर चुके वाहनों को कटवाने के लिए विभाग बरेली भेज रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे समय व विभागीय झंझट से बचने के लिए बाइक, स्कूटी समेत अन्य छोटे वाहन कबाड़ की दुकानों पर बेच रहे है। इससे विभाग को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अपराधी भी ले रहे कबाड़ की दुकानों का सहारा
जिला मुख्यालय पर स्क्रैप सेंटर न होने से अपराधियों के लिए भी काफी सहूलियत हो गई है। वह आसानी से इन कबाड़ की दुकानों पर वाहन ले जाकर कटवा देते है।
-
स्क्रैप सेंटर न होने सेे समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को बरेली भेजा जाता है। स्क्रैप सेंटर संचालन के लिए कोई भी आवेदन नहीं कर रहा है। कोशिश की जा रही है कि जल्द ही यहां भी सेंटर शुरू हो जाए।
- वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed