{"_id":"67ae3ca2b53d0009370a5264","slug":"due-to-lack-of-route-plan-for-mass-marriage-commuters-faced-traffic-jam-throughout-the-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130736-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामूहिक विवाह में रूट प्लान तैयार न होने से दिनभर जाम से जूझे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामूहिक विवाह में रूट प्लान तैयार न होने से दिनभर जाम से जूझे राहगीर
Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेशन मार्ग पर थाना सुनगढ़ी के पास लगा जाम।संवाद
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते सामूहिक विवाह में ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट प्लान तैयार नहीं किया गया। इससे शहर के गौहनिया, सुनगढ़ी समेत अन्य चौराहों को घंटों जाम की स्थिति रही।
बृहस्पतिवार को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह आयोजन का कार्यक्रम कराया गया। इसमें करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसकी वजह से ट्रैफिक भी शहर में बढ़ गया। विवाह के आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूर्व में ही कर ली गई, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में रूट प्लान तैयार नहीं किया गया। इससे बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे ओवरब्रिज से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगा। वाहनों की काफी दूरी तक लाइन लग गई। वहीं शहर के सुनगढ़ी चौराहे पर दिन में कई बार जाम लगा। घंटों रेंगते हुए वाहन निकल सके। वहीं टनकपुर हाइवे के गौहनिया चौराहे पर भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही शहर के अन्य मार्गाें पर भी लोग जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक इंचार्ज राघवेंद्र चौहान ने बताया कि शादी समारोह को देखते हुए टीमें सतर्क रही। जाम न लग सके, इसके लिए पूरे प्रयास किए गए।
कार्यक्रम निपटने के बाद लगा घंटों जाम
-कार्यक्रम निपटने के बाद हर कोई जल्दी वाहन निकालने की होड़ में दिखा। लोग अपने वाहनों को निकालने के लिए गलत दिशा में भी वाहन निकालतेे हुए दिखे। जिससे शहर में स्थिति और भयाभय हो गई। खासकर टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम की स्थिति बनी।