{"_id":"6838a6e2394685594a008bce","slug":"due-to-lack-of-facilities-passengers-are-forced-to-wait-for-vehicles-in-the-scorching-afternoon-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136853-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सुविधाओं के अभाव में तपती दोपहरी में वाहन का इंतजार करने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सुविधाओं के अभाव में तपती दोपहरी में वाहन का इंतजार करने को मजबूर यात्री
Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 29 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
शहर के असम चौराहे से बरेली जाने वाला मार्ग। संवाद
पीलीभीत। सुविधाओं के अभाव में शहर के प्रमुख चौराहों पर यात्री तपती दोपहरी में सवारी वाहनों का इंतजार करने को मजबूर है। यात्री शेड न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
शहर के असम चौराहे से पूरनपुर, बीसलपुर, बरेली और टनकपुर आदि जगहों के जाने के लिए वाहन खड़े होते हैं। चौराहे पर दिनभर में करीब दस हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही रहती है। इसके बाद भी चौराहे पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड नहीं बनाया गया है। मौजूदा समय में तेज धूप के साथ हवाएं चल रही है। जिससे चौराहे पर पहुंचने वाले यात्रियों को सवारी के लिए घंटों इंतजार करना होता है। जिससे उन्हें दिक्कत होती है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं व बच्चों को होती है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान दिया जा रहा है। डिपो पर व्यवस्थाएं हैं। चौराहों पर व्यवस्था करने का विभागीय प्रावधान नहीं हैं। इसको लेकर संबंधित विभाग से बातचीत की जाएगी।
फ्लाईओवर निर्माण के चलते समस्या और गहराई
-चौराहे पर असम चौकी बनी हुई थी। जहां एक पेड़ था। जिसकी छांव में लोग खड़े हो जाते थे, लेकिन निर्माण कार्य के चलते पेड़ को हटा दिया गया। ऐसे में यहां सिर छिपाने के लिए भी यात्रियों को जगह नहीं मिलती है। जबकि बीसलपुर, पूरनपुर व टनकपुर जाने वाले मार्ग पर लोग ठेला ठेली का सहारा लेकर खड़े हो जाते हैं। मगर यात्री शेड इन मार्गों पर भी नहीं है।