{"_id":"665f9acb9dd5dcf23e0bf6c4","slug":"due-to-jumper-cut-electricity-was-cut-for-one-hour-6000-consumers-were-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1006-117390-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंपर कटने से एक घंटे गुल रही बिजली, 6000 उपभोक्ता रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंपर कटने से एक घंटे गुल रही बिजली, 6000 उपभोक्ता रहे परेशान
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की रामलीला लाइन का जंपर कटने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे तक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अलग-अलग इलाकों में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे।
सोमवार की रात करीब तीन बजे रामलीला लाइन का जम्पर कट जाने से स्टेशन रोड, सुनगढ़ी थाना, लालरोड, अग्रवाल सभा, मोहल्ला खैरूल्लाशाह सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली एक घंटे गुल रही। बिजली गुल हो जाने से करीब 6000 उपभोक्ताओं की रात की नींद खराब हो गई। मंगलवार को भी दिन के समय बार-बार बिजली आने जाने का क्रम बना रहा। इस दौरान टीवी के सामने चुनावी नतीजों पर निगाहे टिकाए बैठे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
दिन के समय एकता नगर कॉलोनी, निरंनजन कुंज कॉलोनी, लालरोड, सुनहरी मस्जिद, धुनों का चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, रामवाटिका, बल्लभ नगर कॉलोनी, शेरोें वाली मठिया, मोहल्ला तखान, मोहल्ला पकड़िया आदि इलाकों में दिन के समय लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया जहां-जहां समस्या थी उन इलाकों में काम कराकर दोपहर के तीन बजे तक पूरे शहर की सप्लाई दुरुस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
--
बिजली का तार टूटने से बाधित रही विद्युत आपूर्ति
बीसलपुर। सोमवार को रात लगभग दो बजे आई आंधी से नगर में कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। तार टूटते ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को तड़के ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने टूटे हुए तारों को जोड़ा, जिसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी। इस प्रकार चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस बावत ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि जहां भी शिकायत मिली थी वह कर्मचारियों को भेज दिया गया था। संवाद