{"_id":"67895ec0b3f5bb22a70e298d","slug":"due-to-dispute-over-children-people-entered-the-house-and-beat-them-with-sticks-four-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-129093-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, चार घायल
Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बच्चों के विवाद के बाद लाठी डंडे लेकर घर में घुसकर जमकर मारपीट की। हमले में चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जहानाबाद क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी कंधई लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस के ही नरेश, ओम प्रकाश, राजेंद्र और जशोदा लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बचाने पहुंचे उसके परिजनों को भी आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। हमले में उसके अलावा पुत्रवधू डौली, सीमा और पुत्री सोनम, रामवती घायल हो गई।
डौली और सोनम के अधिक चोटें आईं। शराबा पर आसपास के लोग को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डौली और सोनम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।