{"_id":"66cb783b6eff6c3a9b0e3990","slug":"due-to-absence-of-assistant-development-officer-work-has-come-to-a-standstill-complainants-are-returning-disappointed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121415-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहायक विकास अधिकारी न होने से ठप पड़े कार्य, मायूस होकर लौट रहे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहायक विकास अधिकारी न होने से ठप पड़े कार्य, मायूस होकर लौट रहे फरियादी
विज्ञापन
बीसलपुर। ब्लाॅक कार्यालय में एक माह से समाज कल्याण विभाग में सहायक विकास अधिकारी न होने से विभाग से संबंधित कामकाज ठप पड़े हैं। रोजाना काफी संख्या में फरियादी ब्लॉक कार्यालय से मायूस होकर लौट रहे हैं।
ब्लॉक में तैनात समाज कल्याण विभाग के सहायक विकास अधिकारी अजय पटेल का तबादला लगभग एक माह पूर्व रायबरेली हो गया था। विभागीय उच्चाधिकारियों ने उन्हें कार्यमुक्त तो उसी समय कर दिया, लेकिन अब तक उनके स्थान पर नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इस वजह से फरियादियों के समाज कल्याण विभाग से संबंधित कामकाज नहीं हो पा रहे हैं। इस बावत खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी के स्तर से कार्रवाई होनी है।