{"_id":"69823a7b1411eb05000839ff","slug":"due-to-aadhaar-verification-the-process-of-sale-deed-is-taking-more-time-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-153089-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आधार सत्यापन के कारण बैनामे की प्रक्रिया में लग रहा अधिक समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आधार सत्यापन के कारण बैनामे की प्रक्रिया में लग रहा अधिक समय
Tue, 03 Feb 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री, बैनामा कराने वालों की लगी भीड़ -संवाद
पीलीभीत/पूरनपुर। आधार सत्यापन में लेटलतीफी से रजिस्ट्री कराने वालों को इंतजार करना पड़ रहा है। दो से तीन घंटे बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो पा रही है। इसके अलावा उपनिबंधक कार्यालय पूरनपुर में एक ही कंप्यूटर सेट पर अधिकांश कार्य होने की वजह से भी खरीदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आधार प्रमाणीकरण और सर्वर की सुस्ती से जमीन-मकान की खरीद-फरोख्त करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आधे घंटे की प्रक्रिया में एक से डेढ़ घंटे का समय लग जा रहा है। इस वजह से खरीदारों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
मंगलवार को शहर के उप निबंधक कार्यालय में बैनामा कराने पहुंचे खरीदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधार सत्यापन में समय लग जाने से दिक्कत हुई।
उप निबंधक साबिक ने बताया कि आधार सत्यापन में समय लग रहा है। 39 खरीदारों ने रजिस्ट्री कराई है। उधर, उप निबंधक कार्यालय पूरनपुर भी इसी तरह की समस्या आई। उप निबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को 27 रजिस्ट्री हुईं। मंगलवार को दोपहर तक 20 से अधिक रजिस्ट्री बैनामे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गवाहों के सत्यापन में कुछ असुविधा हुई।