{"_id":"6335e7e8723bc059640c0e5d","slug":"drummond-college-classes-will-be-smart-11-proposal-sent-pilibhit-news-bly499139617","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रमंड कॉलेज की कक्षाएं होंगी स्मार्ट, 11 का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रमंड कॉलेज की कक्षाएं होंगी स्मार्ट, 11 का प्रस्ताव भेजा
सार
जिले के ऐतिहासिक ड्रमंड कॉलेज के विद्यार्थियों को जल्द ही स्मार्ट क्लास के जरिये पढ़ाया जाएगा। एग्रीकल्चर विषय के लिए एक हाईटेक लैब बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।यहां बता दें कि शासन अलंकार योजना के तहत राजकीय कॉलेजों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने की कवायद में जुटा है। एक साइकिल स्टैंड और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।अलंकार योजना के तहत 11 कक्षाओं के लिए स्मार्ट क्लास का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विस्तार
अब तक सिर्फ एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों के लिए थी स्मार्ट क्लास की सुविधा
अलंकार योजना के तहत कॉलेज की तरफ से करीब दो करोड़ के प्रस्ताव भेजे गए
पीलीभीत। जिले के ऐतिहासिक ड्रमंड कॉलेज के विद्यार्थियों को जल्द ही स्मार्ट क्लास के जरिये पढ़ाया जाएगा। 11 कक्षाओं को स्मार्ट बनाने के दो करोड़ रुपये के प्रस्ताव अलंकार योजना के तहत शासन को भेजे गए हैं।
ड्रमंड कॉलेज शहर का सबसे बड़ा कॉलेज है। ये जिले का इकलौता कॉलेज है जहां एग्रीकल्चर से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है। ड्रमंड कॉलेज में अभी सिर्फ एग्रीकल्चर विभाग के लिए एक स्मार्ट क्लास की सुविधा है। अब इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। एग्रीकल्चर के साथ बाकी 11 कक्षाओं में भी स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी। प्रोजेक्टर और स्मार्ट बोर्ड के जरिये छात्रों को पढ़ाया जाएगा। एग्रीकल्चर विषय के लिए एक हाईटेक लैब बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
यहां बता दें कि शासन अलंकार योजना के तहत राजकीय कॉलेजों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने की कवायद में जुटा है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी करीब 32 लाख की लागत से कई प्रोजेक्ट पर कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खेल सुविधाएं भी बढ़ेंगी
कॉलेज के पास एक बड़ा खेल मैदान है, लेकिन अभी वह बहुत बेहतर स्थिति में नहीं है। यहां वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे। एक मल्टीपर्पज हाल भी बनाया जाएगा। एक साइकिल स्टैंड और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
अलंकार योजना के तहत 11 कक्षाओं के लिए स्मार्ट क्लास का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कुल दो करोड़ के प्रस्ताव हैं, जो ग्रांट मिली है उससे कार्य कराए जा रहे हैं।
- संतोष कुमार, प्रधानाचार्य ड्रमंड कॉलेज