फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drug department team recovered a consignment of drugs in a village adjacent to Pilibhit Nepal border

पीलीभीत: नेपाल बॉर्डर से सटे गांव में मेडिकल स्टोर से 6.4 लाख रुपये की नशीली दवाइयां बरामद, चार औषधियों के नमूने जांच को भेजे

Fri, 06 May 2022 10:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर(पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर(पीलीभीत) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 06 May 2022 10:06 PM IST
सार

सहायक आयुक्त औषधि के नेतृत्व में अधिकारियों ने नेपाल बॉर्डर पर स्थित एक गांव में नशीली दवाओं के कारोबार की सूचना पर छापेमारी की। जिसमें एक मेडिकल स्टोर से छह लाख चालीस हजार रुपये की नशीली दवाइयां बरामद हुईं है। साथ ही चार अन्य मेडिकल स्टोर से 92 हजार की दवाइयां सीज कीं गईं।

विज्ञापन
Drug department team recovered a consignment of drugs in a village adjacent to Pilibhit Nepal border
टीम की छापेमारी में बरामद की गईं नशीली दवाइयां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे दो गांवों के पांच मेडिकल स्टोरों पर शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने एसएसबी और पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की। रमनगरा स्थित बिना लाइसेंस के संचालित शुक्ला मेडिकल स्टोर से छह लाख चालीस हजार रुपये की नशीली दवाइयां बरामद हुईं। चार अन्य मेडिकल स्टोरों से 92 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाएं सीज की गईं हैं। एक मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रमनगरा में सहायक आयुक्त औषधि बरेली के नेतृत्व में चार ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में छापेमार कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय एसएसबी और पुलिस टीम के साथ रमनगरा गांव के शुक्ला मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। यहां नशीली दवाओं की खेप मिली। करीब छह लाख चालीस हजार रुपये की कीमत की नशीली दवाइयां बरामद की गईं। इसके अलावा चार संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर स्वामी राकेश शुक्ला को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत माधोटांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद रमनगरा गांव में ही दीपांकर महोलदार और सनातन विश्वास के बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। दोनों के यहां से करीब 52 हजार रुपये की कीमत की एलोपैथिक औषधियां बरामद की गईं। सीमावर्ती गांव बंदरभोज में भी भागीरथ विश्वास और लल्लन यादव के बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे थे। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दोनों मेडिकल स्टोरों पर करीब चालीस हजार रुपये की औषधियां बरामद की गईं। दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। टीम में डीआई बरेली विवेक कुमार, डीआई शाहजहांपुर देश बंधु विमल, डीआई बदायूं नवनीत कुमार, डीआई पीलीभीत नेहा वैश्य भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक आयुक्त औषधि बोले नशीली दवाओं के कारोबार का था इनपुट
मामले को लेकर सहायक आयुक्त औषधि संजय यादव का कहना है कि रमनगरा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने की जानकारी मिल रही थी। नशीली दवाओं के कारोबार का इनपुट था। इसके बाद छापामार कार्रवाई की गई। शुक्ला मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed