{"_id":"685454c46e2c5ba92a0b8c8c","slug":"drone-fell-on-petrol-pump-employees-got-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138103-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पेट्रोल पंप पर गिरा ड्रोन, कर्मचारियों में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पेट्रोल पंप पर गिरा ड्रोन, कर्मचारियों में मची खलबली
Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने ड्रोन को लिया कब्जे में। संवाद
पीलीभीत। शहर के नौगवां ओवरब्रिज के नीचे इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार सुबह अचानक ड्रोन गिरने से खलबली मच गई। वाहनों में तेल भर रहे कर्मचारियों ने दहशत के बीच ड्रोन को मशीन से अलग हटाया। सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने ड्रोन विशेषज्ञ की मदद से मामले की जांच शुरू की है।
शहर के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पेट्रोल पंप स्वामी संजय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे कर्मचारी मशीन के पास खड़े होकर ग्राहकों के वाहनों में तेल डाल रहे थे। इस दौरान अचानक उड़कर आया ड्रोन मशीन से टकराकर नीचे गिरा। ड्रोन को कब्जे में लेकर पंप के बाहर क्षेत्र में ले जाकर रखा और सूचना पुलिस को दी गई। सुनगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद ड्रोन विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच के बाद ड्रोन को कब्जे में लिया गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रील बनाने वाले ड्रोन की बात सामने आई है। रेंज से बाहर आने पर वह पेट्रोल पंप पर आकर गिर गया। मामले की जांच की जा रही है।