{"_id":"6611a63ddadd97118509d1c6","slug":"drone-camera-flown-in-no-flying-zone-police-detained-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-114437-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नो फ्लाइंग जोन में उड़ाया ड्रोन कैमरा, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नो फ्लाइंग जोन में उड़ाया ड्रोन कैमरा, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर बनाए जा रहे हैलीपैड के नजदीक ड्रोन उड़ने की सूचना पर पुलिस सतर्क हो गई। जानकारी कर युवक को ड्रोन कैमरे के साथ हिरासत में ले लिया और सख्ती से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोमिनगंज के समीप हेलीपैड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते जिले को सात से नौ अप्रैल तक नो-फ्लाइंग जोन भी घोषित किया गया है। ऐसे में हेलीपैड निर्माण के दौरान एक ड्रोन कैमरा उड़ता दिखा। ड्रोन उड़ने की सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले युवक को हिरासत में ले लिया।
ड्रोन भी कब्जे में ले लिया। युवक को सदर कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक थाना न्यूरिया के ग्राम कुंवरपुर का रहने वाला है। शादी बरात में ड्रोन उड़ाने का काम करता है। गांव के आसपास तेंदुए की लोकेशन देखने के लिए उसने ड्रोन उड़ाया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की संदिग्धता उजागर नहीं हुई है।