{"_id":"9d5e773d5924d9bffa18d0757b3ecd12","slug":"drizzle-the-sun-the-tone-of-the-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बाद सूरज ने फिर दिखाए तेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बाद सूरज ने फिर दिखाए तेवर
पीलीभीत।
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवाड़ा भर से तपती गर्मी झेल रहे जिलेवासियों ने मंगलवार को हुई मामूली
विज्ञापन
बूंदाबादी से राहत महूसस की, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिकी। दोपहर
बाद निकली चिलचिलाती धूप और उमस से जनमानस बेहाल हो उठा।
सोमवार रात से मौसम का मिजाज खुशनुमा रहा। मंगलवार सुबह से आसमान के काले बादल छाए रहे। बीच-बीच में छुटपुट बूंदाबांदी भी होती रही। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर 12 बजे के बाद काले बादलों की ओट में छिपे सूरज ने लुकाछिपी का खेल शुरू कर दिया। जिससे उमस भी बढ़ गई।
कुछ देर बाद ही चिलचिलाती धूप निकलने से राहत महसूस कर रहे लोगों पर गर्मी आफत बनकर टूट पड़ी। हर कोई चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल हो उठा। पिछले कुछ दिनों लगातार चल रही गर्म हवाओं से भी लोगों को निजात मिली। आसमान में बादल देख दिन भर लोग बरसात होने की आस लगाए बैठे रहे, लेकिन शाम छह बजे तक बारिश तो दूर मामूली बूंदाबांदी भी नहीं हुई।
शाम को साप्ताहिक बंदी के बावजूद लोग बाजार में घूूूमते दिखे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।