{"_id":"676fe18fc320c6d8be0a3f9f","slug":"driver-dies-as-car-collides-with-tractor-trolley-on-highway-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बरेली के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बरेली के चालक की मौत
Sat, 28 Dec 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे के पकड़िया मंगली मोड़ पर शनिवार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बरेली जिला निवासी कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव डंडिया नगला निवासी भूपेंद्र सिंह (50) पुत्र बलवंत सिंह सुबह करीब 11 बजे कार से पीलीभीत होकर शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत-शाहजहांपुर हाईवे के पकड़िया मंगली मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार गन्ना भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर भूपेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के घरवाले पोस्टमार्टम हाउस पीलीभीत पहुंच गए। अपराध निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके स्वामी का पता लगाया जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी।