फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   driver dies after car caught fire due to truck collision on Assam Highway in Pilibhit

Pilibhit News: असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, चालक की मौत, दंपती की हालत गंभीर

Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Feb 2023 08:30 AM IST
सार

असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई थी। राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें से कार चालक की मौत हो गई, जबकि दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
driver dies after car caught fire due to truck collision on Assam Highway in Pilibhit
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक गुरप्रीत सिंह के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में असम हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार में आग लग गई। किसी तरह से उसमें सवार लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी दंपती और कार चालक को बाहर निकाला गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। इलाज को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में कार चालक की मौत हो गई। दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर के समीप मंगलवार शाम की है। लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी बाज सिंह (45) अपनी पत्नी मंजीत कौर (43) के साथ दिल्ली में अपने एक रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रहे थे। कार लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के गांव हरीनगर गदनिया निवासी गुरप्रीत सिंह (32) चला रहा था। 

विज्ञापन

राहगीरों ने निकाला था कार से  

हाईवे पर खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक चालक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। राहगीरों की मदद से बमुश्किल कार सवारों को निकाला गया। पुलिस ने तीनों गंभीर घायलों को जिला मुख्यालय भिजवाया।

सेहरामऊ उत्तरी एसओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि रास्ते में कार चालक गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि घायल दंपती को उनके परिजन इलाज के लिए अपने साथ ले गए। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कार की टक्कर से पिता-पुत्र घायल 

बुधवार को असम हाईवे पर लक्ष्य डिग्री कॉलेज के समीप सड़क हादसा हुआ। पंकल कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि पिता बुद्धसेन के साथ डिग्री कॉलेज में सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। सामने से आ रहे कार सवार ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में वह और पिता घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed