फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   driver died due to van collided with trolley parked on the road in Pilibhit

Pilibhit News: सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकराया मैजिक वाहन, चालक की मौत, दो लोग घायल

Tue, 18 Mar 2025 01:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 01:40 PM IST
सार

बीसलपुर निवासी चालक अपनी मैजिक गाड़ी में सवारियां बैठाकर शाहजहांपुर से लौट रहा था। चीनी मिल के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उसकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
driver died due to van collided with trolley parked on the road in Pilibhit
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के पास सोमवार रात सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकराकर मैजिक चालक की मौत हो गई है। मैजिक में सवार शाहजहांपुर के दो लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

 
बीसलपुर के मोहल्ला गयासपुर निवासी चंद्रकली ने बताया कि उनका पुत्र सागर (25) सोमवार रात मैजिक वाहन लेकर शाहजहांपुर से लौट रहा था। रास्ते में चीनी मिल के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली से मैजिक टकरा गई। हादसे में सागर व मैजिक में सवार शाहजहांपुर के थाना रोजा के गांव मडरा सरल निवासी प्रियांशु और सत्यपाल गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता पर हमला, समर्थकों को थार से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।  जहां से सागर को बरेली ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

20 दिन पहले पिता और छह माह पूर्व भाई की हुई थी मौत
मृतक की मां चंद्रकली ने बताया कि 20 दिन पहले मृतक के पिता तौलेराम की मौत हो गई थी। छह माह पूर्व भाई अभि कुमार की बीमारी से जान चली गई थी। अब सागर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed