फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP leader attacked and attempt to crush supporters by Thar car in Lakhimpur kheri

UP News: लखीमपुर खीरी में भाजपा नेता पर हमला, समर्थक को थार से कुचलने की कोशिश; देखें वीडियो

Tue, 18 Mar 2025 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 02:09 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी से भाजपा नेता पर हमला और उनके समर्थकों को थार गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता ने छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
BJP leader attacked and attempt to crush supporters by Thar car in Lakhimpur kheri
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव भिलावां निवासी भाजपा सेक्टर प्रभारी रमाकांत मिश्रा व उनके परिवार पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला किया। आरोपियों ने मारपीट और फायरिंग की। वहीं, भाजपा नेता के समर्थकों को थार गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसमें आरोपी हाथों में तलवारें और अन्य हथियार लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

रायफल से किया फायर 
भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने बताया कि सोमवार को उनके दोस्त गांव गदमापुर निवासी जमीर अहमद होली मिलने घर आए थे। आरोप लगाया कि शाम करीब सात बजे गुरमेज सिंह, गुरभेज सिंह, रेशम सिंह, सतनाम सिंह, पवित्र सिंह निवासीगण ग्राम भिलावां, हरजिन्दर सिंह उर्फ पन्नु निवासी ग्राम रामपुर ग्रंट नईबस्ती ने एकराय होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए जमीर के आने का कारण पूछा। इस दौरान गुरमेज सिंह ने रायफल से रमाकांत व उनके परिवार पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। भाजपा नेता व उनके परिजनों ने भागकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें- चाचा का कत्ल: दुश्मनों को फंसाने के लिए रची ये साजिश, छोटी सी गलती से सामने आया भतीजे का चौंकाने वाला सच

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्सियों पर बैठे समर्थकों को कुचलने की कोशिश 
शोरशराबा सुनकर जब आसपास के लोग जुटे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। रमाकांत मिश्रा के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद घर के पास गाजी मार्केट 74 चौराहा पर पड़ी कुर्सियों पर बैठे उनके समर्थक अवधेश गुप्ता निवासी ग्राम कल्लुआ थाना उचौलिया व अन्य लोगों को जान से मारने की नीयत से दबंगों ने थार गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया था। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें काले रंग की थार गाड़ी कुर्सियों को रौंदती दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed