{"_id":"56f28d464f1c1bc641f14d24","slug":"drew-overflow-of-passengers-in-trains-and-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और बसों में उमड़ा यात्रियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन और बसों में उमड़ा यात्रियों का सैलाब
ब्यूरो/पीलीभीत।
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डग्गामारों ने सवारियों को भूसे की तरह भरकर वसूला किराया
होली पर्व से एक दिन पूर्व ट्रेनों व बसों में खासी भीड़भाड़ रही। वहीं नगर, छोटे कस्बों तक चलने वाले डग्गामार वाहनों ने यात्रियों को भूसे की तरह भरकर जमकर कमाई की।
होली से एक दिन पहले रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की खासी भीड़ रही। टिकट विंडो पर भी यात्रियों की कतारें लगी देखी गई। ट्रेनों के आते ही यात्रियों की भीड़ ट्रेन में जगह पाने का जद्दोजहद करती दिखी। कई यात्री तो सीट पाने को खिड़कियों से ही घुसते देखे गए। रेलवे स्टेशन पर भागमभाग के चलते तमाम यात्री नियमों को धताकर बताकर रेल पटरियों के ऊपर से ही आवाजाही करते रहे। अमूमन सूना रहने वाला रोडवेज बस स्टैंड भी बुधवार को गुलजार रहा, लेकिन रोडवेज बस स्टैंड की अपेक्षा अधिकतर यात्री प्रमुख चौराहों पर दिखे। शहर के नौगवा चौराहा, छतरी चौराहा व नकटादाना चौराहों पर लोग बसों का इंतजार करते देखे गए। प्राइवेट बस स्टैंडों पर रोज की अपेक्षा कही ज्यादा रही। हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी थी, सो कई यात्रियों से भरी खचाखच बसों में घुस गए तो कुछ खाली बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे। डग्गामार वाहन संचालकों ने भी एक दिन पहले जमकर चांदी काटी। जिला मुख्यालय से पूरनपुर, माधोटांडा, बीसलपुर, मझोला तक जाने वाले डग्गामार वाहनों में सवारियों को भूसे की तरह भरकर मनमाना किराया वसूला गया।