{"_id":"65de46a349a1d36b8c06094b","slug":"dowry-harassment-report-against-six-people-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112675-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छह लोगों के विरुद्ध हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छह लोगों के विरुद्ध हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने वर पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मंगलवार को दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रासकतपुर निवासी कल्याण राय ने बताया कि उन्होंने पुत्री का विवाह सात जून 2023 को दियोरिया कोतवाली के गांव मधवापुर निवासी नीरज से किया था। विवाह में पांच लाख की नकदी और बरेली में प्लाट न दिलवाए जाने से नाराज होकर वर पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे।
दहेज की मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस बीच दोनों पक्ष में कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन सारे विफल हो गए। 22 फरवरी को वर पक्ष के लोगों ने विवाहिता की पिटाई की और सामान व जेवर छीनकर घर से निकाल दिया।
विवाहिता ने मायके में आकर पूरे मामले की जानकारी दी। पिता कल्याण राय ने मंगलवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि कल्याण राय की तहरीर पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और दहेज उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में विवाहिता के पति नीरज, वर पक्ष के ही उग्रसेन, रुकमणि देवी, रतना देवी, राहुल, अभय और प्रीति को नामजद किया गया है।