{"_id":"664e73a34ff7273de8013d7e","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-seven-including-husband-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-116744-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बरखेड़ा। पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव भैसहा ग्वालपुर निवासी कंचन देवी (20) पुत्री श्री कृष्ण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह संतोष पुत्र राजबहादुर के साथ एक साल पहले हुआ था। विवाह में उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार रुपये खर्च किए थे। साथ ही 10 लाख रुपये की नकदी के साथ दहेज में काफी सामान दिया।
बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज में कार की मांग व पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने के लिए ससुराल के लोग दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देते थे। उसने बताया पिता ने पति, देवर, ननद, सास-ससुर को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने मांग नही छोड़ी। इसी को लेकर उसको घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद