फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry greedy husband beats up wife and throws her out of the house in Pilibhit

Pilibhit News: दहेजलोभी पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, मांग पूरी न होने पर बोला तीन तलाक

Tue, 30 Jan 2024 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

पीलीभीत में तीन तलाक का मामला सामने आया है। युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। उसके मायके जाकर तीन तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। 

विज्ञापन
Dowry greedy husband beats up wife and throws her out of the house in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में दहेजलोभी पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने मायके में जाकर रहने लगी। 24 जनवरी को पति ने विवाहिता के मायके पहुंचकर उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां निवासी खदीजा बेगम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया है कि उसका निकाह नौ वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी नफीस अहमद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। जब उसके परिवार वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा। 

विज्ञापन

तीन तलाक बोलकर तोड़ा रिश्ता 
22 मई 2022 को रात 10 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने फोन करके अपने माता-पिता को बुलाया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके परिजनों के सामने भी बिना दहेज की मांग पूरी किए हुए विदा न कराने की बात कही। इसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। 24 जनवरी 2023 की रात नौ बजे उसका पति मायके में आया और दहेज की मांग दोहराई। न देने पर आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया। 

पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed