फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dowry case

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिताओं को पीटा

Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
dowry case
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर अलग-अलग मामलों में दो विवाहिताओं की ससुराल में पिटाई की गई। एक विवाहिता को उसके ससुराल वाले अस्पताल में छोड़ गए। पंचायत होने के बाद भी विवाहिता को ससुराल वाले घर नहीं ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव हरीपुर कलां निवासी गुड्डू उर्फ जकरूल्ला की पत्नी गुलाबजहां ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 11 माह पहले गांव निवासी अवील से की थी। शादी के कुछ दिन बाद दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग की ससुराल वालों की ओर से की गई। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री का उत्पीड़न करते हुए कई बार पिटाई की गई। पुलिस ने गुलाबजहां की ओर से दामाद अवली, ससुर शकील, सास रौनकजहां पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में मोहल्ला बमनपुरी निवासी रामपाल ने बताया कि उसकी पुत्री नीलम की शादी वर्ष 2018 में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में थाना किच्छा के हाथीखाना निवासी संजय से की थी। कुछ दिन बाद ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी करने से इनकार करने पर उसकी पुत्री का उत्पीड़न किया जाने लगा। एक साल पहले पुत्री को उसके ससुराल वाले अस्पताल में छोड़कर चले गए। दोनों पक्षों में पंचायत हुई, लेकिन आरोपियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर में न रखने, दूसरी शादी करने और घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पिता की ओर से नीलम के पति संजय, सास उर्मिला, जेठ विपिन, जेठानी प्रीती शर्मा, ननद अंजू शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed