फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dog dragged away the body of newborn baby from the district women hospital in Pilibhit

Pilibhit: जिला महिला अस्पताल परिसर से मृत शिशु का शव खींच ले गया कुत्ता, लोगों के शोर मचाने पर छोड़कर भागा

Fri, 12 Sep 2025 11:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 11:10 PM IST
सार

पीलीभीत के महिला जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल परिसर से शुक्रवार को एक आवारा कुत्ता मृत नवजात का शव खींच ले गया। लोगों के पीछा कर शोर मचाने पर शव को छोड़कर भागा। 

विज्ञापन
dog dragged away the body of newborn baby from the district women hospital in Pilibhit
जिला अस्पताल परिसर में आवारा कुत्ते - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल के परिसर में परिजनों के पास से शुक्रवार तड़के मृत शिशु को कुत्ता उठाकर ले गया। पीछा कर शोर मचाने पर कुत्ता शव छोड़कर भाग गया। परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र के सराय सुंदरपुर निवासी अजय पाल अपनी पत्नी रेशमा को लेकर बुधवार को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल आए थे। बृहस्पतिवार रात लगभग नौ बजे रेशमा के मृत शिशु का प्रसव हुआ। रात ज्यादा होने के कारण परिजन अस्पताल में ही तीमारदारों के रुकने के लिए बनाई गई जगह पर ठहर गए। परिजनों के अनुसार सुबह लगभग चार बजे रेशमा के ससुर सुमेरलाल को झपकी लग गई। कुछ देर बाद उनके पास रखे शिशु के शव को कुत्ता उठाकर ले गया।
विज्ञापन


जब सुमेरलाल की आंख खुली तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ अपने मृत पोते के शव को ढूंढा। कुछ ही देर में एक कुत्ता मुंह में दबा शव ले जाता हुए दिखाई दिया। शोर मचाने पर कुत्ता शव छोड़कर भाग गया। तब तक कुत्ते ने दांतों से शिशु के शरीर को जख्मी कर दिया था। परिजनों ने घटना के पीछे खुद की गलती बताई। वहीं मरीज और तीमारदार अस्पताल परिसर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने ईओ को लिखा पत्र
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को आवारा कुत्तों पर नियंत्रण करने के लिए पत्र लिखा है। इसी के साथ अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हादसा अस्पताल के बाहरी परिसर में हुआ, परिजनों से लापरवाही हुई है। वह अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed