फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Documents found illegal in investigation, visa canceled

Pilibhit News: जांच में कागजात अवैध मिले, निरस्त हुआ वीजा

Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Documents found illegal in investigation, visa canceled
- कोर्ट के आदेश पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलसंडा। कागजात अवैध निकलने पर जर्मनी में वीजा निरस्त कर युवक को लौटा दिया गया। ऐसे में वीजा का कार्य कराने वाले पर रुपये वापस करने का दबाव बनाया गया। इसको लेकर मारपीट भी हुई। कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना माधोटांडा के गांव कटपुरा निवासी जगजीत सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ड्रीम ओवरसीज के मालिक हरदीप सिंह उसके परिचित हैं। विदेश जाने के लिए वीजा की औपचारिकताएं पूरी करवाते हैं ।
विज्ञापन

जान-पहचान होने के चलते थाना बिलसंडा के गांव चठिया हिल्गी निवासी सर्वजीत सिंह ने अपने भतीजे मनदीप सिंह को इस कंपनी के माध्यम से वीजा लगाकर कनाडा भेजा था। इसके बाद सर्वजीत ने अपने पुत्र हरविंदर सिंह को कनाडा जाने के लिए फिर संपर्क किया। जगजीत के माध्यम से उक्त कंपनी से वीजा लगाया था। इस संबंध में सर्वजीत सिंह द्वारा सभी कागजात उपलब्ध कराने के साथ खर्च की रकम भी कंपनी में जमा की गई। कनाडा जाने के लिए सर्वजीत का पुत्र दिल्ली से जर्मनी पहुंचा तो जर्मनी इमीग्रेशन द्वारा यात्रा से संबंधी प्रपत्र की जांच करने पर वीजा के अतिरिक्त अन्य कागजात अवैध पाए जाए। जिस चलते हरविंदर सिंह का वीजा निरस्त कर जर्मनी से वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसको लेकर सर्वजीत सिंह की ओर से जगजीत सिंह को गालियां दी गईं। रुपये वापस न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सात अप्रैल को बजाज शुगर मिल के पास बात करने के बहाने से बुलाकर सर्वजीत, तलविंदर सिंह, मलकीत सिंह व दो अज्ञात लोगों ने जगजीत सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गर्दन दबा दिया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उक्त आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed