फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors were put on duty at CHC, patients are wandering in Khandepur

Pilibhit News: सीएचसी में लगाई डॉक्टर की ड्यूटी, खांडेपुर में भटक रहे मरीज

Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Doctors were put on duty at CHC, patients are wandering in Khandepur
बीसलपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर की ड्यूटी आए दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाए जाने से खांडेपुर में मरीजों को भटकना पड़ रहा है। यहां माह में करीब 20 दिन यही स्थिति रहती है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो के विपरीत एक भी एमबीबीएस महिला डॉक्टर नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में जब किसी महिला, युवती और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की स्थिति आती है तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उज्जमा अख्तर की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा दी जाती है। यह स्थिति महीने में 20 दिन बनी रहती है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में व्यवस्थाएं प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन

यहां सिर्फ डॉ. उज्जमा अख्तर की ही तैनाती है, ऐसे में उनके जाने पर कुर्सी खाली हो जाती है। नतीजतन यहां इलाज की आस में आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस स्थिति से बखूबी वाकिफ भी है, फिर भी समस्या का समाधान नही करा रहे हैं। इस बावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि सीएमओ को पत्र भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानक के अनुरूप एमबीबीएस महिला डॉक्टर नियुक्त कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed