फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors on strike... Patients return disappointed from OPD

Pilibhit News: हड़ताल पर चिकित्सक... ओपीडी से निराश लौटे मरीज

Wed, 14 Aug 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Doctors on strike... Patients return disappointed from OPD
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी गेट के बाहर विरोध जताते चिकित्सक।संवाद
पीलीभीत। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की घटना के विरोध में मंगलवार को स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला अस्पताल के सीनियर व जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल कर न्याय की मांग को लेकर धरना दिया। इस वजह से दिन में 11 बजे के बाद ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को पंजीकरण न होने पर मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल के ओपीडी गेट पर चिकित्सक एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान ओपीडी में पंजीकरण काउंटर को बंद करा दिया गया, जिसकी वजह से दूरदराज से आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. संगीता अनेजा ने तत्काल प्रोफेसरों और एसोसिएट प्रोफेसरों को ओपीडी की कमान संभालने के लिए निर्देश दिए। इससे कुछ हद तक मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाईं।
विज्ञापन

धरने में कोलकाता में हुई घटना का विरोध करते हुए चिकित्सकों ने तत्काल सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए देशभर में केंद्रीय चिकित्सा पेशेवर सुरक्षा अधिनियम लागू करने व सभी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा के लिए गार्डों को तैनात करने की भी मांग की। चेताया कि अगर मांगें जल्द पूरी न हुईं तो यह हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

हड़ताल की वजह से नहीं निकली तिरंगा यात्रा
जिला अस्पताल की ओर से स्वतंत्रता दिवस को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जानी थी, लेकिन हड़ताल के कारण यात्रा नहीं निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed