फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctors created artificial genital by surgery in district hospital pilibhit

UP: पीलीभीत में डॉक्टरों ने सर्जरी कर बनाई कृत्रिम योनि, पीड़ित युवती को दिया नया जीवन

Wed, 28 May 2025 04:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 04:52 PM IST
सार

पीलीभीत में 18 साल की होने के बाद भी युवती का मासिक धर्म नहीं हुआ था। वह जिला अस्पताल पहुंची। डॉ. हिना प्रकाश ने उसकी जांच की। तब उसकी समस्या का पता चला। 

विज्ञापन
Doctors created artificial genital by surgery in district hospital pilibhit
डॉ. हिना प्रकाश और उनकी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में मासिक धर्म न आने की समस्या लेकर जिला अस्पताल पहुंची युवती की जांच में जन्म से गर्भाशय और योनि न होने की बात पता चली। डॉ. हिना प्रकाश और उनकी टीम ने सफल सर्जरी कर युवती के योनि का निर्माण किया है। आठ दिन के उपचार के बाद मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन

 
पीलीभीत की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को अब तक कभी मासिक धर्म नहीं हुआ था, जबकि मासिक धर्म पांच वर्ष पूर्व ही शुरू हो जाना था। युवती अपनी इस समस्या के समाधान के लिए जिला अस्पताल में वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. हिना प्रकाश के पास पहुंची। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बेटी ने लकवाग्रस्त पिता के सामने दी जान, वह चारपाई से न उठ सके... न बोल पाए, सदमे में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रारंभिक परीक्षण के बाद मरीज को एमआरआई जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट में पता चला कि कि वह मुलेरियन एजेनेसिस से पीड़ित है। यह एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति है। इसमें गर्भाशय और योनि का विकास नहीं होता। डॉ. हिना प्रकाश ने जटिल और विशेष प्रकार की सर्जरी अम्निओन वेजाइनोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। 

डॉक्टर बोले- सफल रही सर्जरी 
इस प्रक्रिया में किसी अन्य महिला के प्रसव के बाद प्राप्त प्लेसेंटा की अम्निओन झिल्ली का उपयोग कर युवती के शरीर में कृत्रिम योनि का निर्माण किया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही। सर्जरी के बाद मरीज अब सामान्य जीवन की ओर लौट रही है।
 
डॉ. हिना प्रकाश ने बताया कि इस प्रकार की दुर्लभ समस्याओं का समाधान आधुनिक चिकित्सा तकनीक के जरिए संभव है। यह सर्जरी न केवल चिकित्सा की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि यह मरीज के जीवन में भी नई आशा लेकर आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed