फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   girl committed suicide her paralyzed father died due to shock in shahjahanpur

UP: बेटी ने लकवाग्रस्त पिता के सामने दी जान, वह चारपाई से न उठ सके... न बोल पाए, सदमे में तोड़ा दम

Wed, 28 May 2025 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 May 2025 02:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक किशोरी ने अपने लकवाग्रस्त पिता के सामने जान दे दी। बेबस पिता बेटी को बचा नहीं सके। कुछ घंटों बाद सदमे में उनकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
girl committed suicide her paralyzed father died due to shock in shahjahanpur
पायल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना पुवायां क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में 17 वर्षीय किशोरी पायल ने अपने लगवाग्रस्त पिता विनोद के सामने फंदे से लटककर जान दे दी। बेबस पिता बेटी को तड़पता देखते रहे। बोलने और चलने में असमर्थ होने के कारण उसकी जान नहीं बचा सके। इसका उनको गहरा सदमा लगा। मंगलवार की रात सदमे में उनकी मौत हो गई। पुत्री-पिता की मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। 

विज्ञापन

छोटी बेटी को दवा दिलाने गई थी पत्नी 
गांव विक्रमपुर निवासी विनोद कुमार लकवाग्रस्त के कारण चलने और बोलने में असमर्थ थे। वह घर में चारपाई पर ही रहते थे। विनोद कुमार के कोई पुत्र नहीं हैं। तीन पुत्रियों में बड़ी की शादी हो चुकी है। मंझली पुत्री नेहा के बीमार होने पर पत्नी रितु देवी चार दिन पूर्व इलाज के लिए बरेली लेकर गई थी। घर पर विनोद और छोटी पुत्री शुभि उर्फ पायल ही थी। मंगलवार को दिन में पायल ने घर के बरामदे में साड़ी के सहारे कुंडे से लटककर जान दे दी थी। शाम को पायल का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पिता ने तोड़ा दम 
बताया जा रहा है कि पायल ने पिता के सामने ही फंदा लगाकर जान दी थी। वह बरामद में चारपाई पर लेटे थे, लेकिन चलने और बोलने में असमर्थ बेबस पिता बेटी को बचा नहीं सके। इसी सदमे के कारण रात में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

जानकारी पाकर बुधवार सुबह गांव के तमाम लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी, दोनों पुत्रियों को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार विनोद कुमार बीमार थे, लेकिन पुत्री की मौत के सदमे से उनकी भी जान चली गई है। पति और बेटी की मौत से रितु देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed