फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctor was absent, ward boy treated the patients, tests were not done

Pilibhit News: डॉक्टर नदारद, वार्ड बॉय ने किया मरीजों का इलाज, नहीं हुईं जांचें

Sun, 20 Apr 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Doctor was absent, ward boy treated the patients, tests were not done
दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद
पीलीभीत। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले आरोग्य मेले में बेहतर इलाज का दावा कागजों पर ही दौड़ रहा है। जांच और इलाज के लिए मरीज इधर-उधर भटक रहे हैं। कहीं चिकित्सक नहीं पहुंच रहे तो कहीं दवा नहीं मिल पा रही। जांच तो अधिकांश पीएचसी पर नहीं हो रही। बावजूद इसके विभाग के जिम्मेदार मरीजों की मुश्किलों से बेखबर हैं।
विज्ञापन


रविवार अपराह्न 2:50 बजे शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाग गुलशेर खां में चिकित्सक को छोड़कर बाकी कर्मचारी मौजूद थे। बताया कि चिकित्सक कहीं गए हैं। एक-दो मरीज दवा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

जहानाबाद सीएचसी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुकरीखेड़ा के जन आरोग्य मेले में अपराह्न एक बजे फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम, वार्ड बॉय नदारद दिखे। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. अदनान व एक स्टाफ नर्स के सहारे मरीज का इलाज और दवा वितरण हो रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ललौरीखेड़ा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डाॅ. दीपा बाजपेयी ने मरीजों का उपचार किया। जांच के नाम पर यहां सिर्फ मलेरिया की जांच की सुविधा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट की दो जगह ड्यूटी, मिले कहीं नहीं
ललौरीखेड़ा पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट विष्णु की ड्यूटी कुकरीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लगाई गई है। अपराह्न 12:40 बजे ललौरीखेड़ा पीएचसी पर वह मौजूद नहीं थे। पता चला कि कुकरीखेड़ा गए हैं। करीब 20 मिनट बाद कुकरीखेड़ा की पड़ताल की गई तो फार्मासिस्ट वहां भी नहीं मिले।


डॉक्टर आए नहीं, वार्ड बॉय ने किया इलाज
अमरिया। अमरिया सीएचसी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परेवा वैश्य में रविवार को डाॅक्टर मौजूद नहीं थे। मरीजों के इलाज का जिम्मा वार्ड बॉय गौरव सक्सेना ने संभाला। आरोग्य मेले में लैब टेक्नीशियन हसनैन अली और सफाई कर्मचारी रंजीत सिंह मौजूद रहे। संवाद

महिला चिकित्सक नदारद, भटकी महिला मरीज
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी खांडेपुर, चुर्रासकतपुर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरी नवदिया के जन आरोग्य मेले में महिला चिकित्सक की ड्यूटी न लगाए जाने से महिला मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में महिला चिकित्साधिकारी की स्थायी नियुक्ति के बाद भी डॉक्टर की कुर्सी खाली रही। किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की कोई जांच नहीं हो सकी। संवाद


चिकित्सक ने देखे मरीज, एएनएम ने बांटी दवाई
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शाम तीन बजे तक 55 मरीज पहुंचे। डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने मरीजों को देखा। फार्मासिस्ट आलोक कुमार के अवकाश पर होने के चलते एएनएम ने मरीजों को दवा बांटी। महिला चिकित्सक की ड्यूटी न होने से महिला मरीजों को बगैर परामर्श के लौटना पड़ा। नगरीय पीएचसी में लैब न होने से ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच ही हो सही।


इलाज मिला, लेकिन जांच नहीं हो सकी
बरखेड़ा। सीएचसी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुहास, दौलतपुर पट्टी, जोगीठेर, खमरिया पंडरी पर मरीजों की जांच के लिए लैब और टेक्नीशियन मौजूद नहीं थे। किसी भी पीएचसी पर फार्मासिस्ट की तैनाती भी नहीं है। स्टाफ नर्स और वार्ड बाॅय ने मरीजों को दवा वितरित की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पंडरी में चिकित्सक डॉ. शृंखला मिश्रा ने बताया कि मेले में 84 मरीजों का इलाज किया गया। संवाद




जिले की जिस भी प्राथमिक स्वास्थ्य के जन आरोग्य मेले से अव्यवस्थाओं की शिकायतें पाई गई हैं। उसकी जांच कराई जाएगी। जन आरोग्य मेले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डाॅ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

दोपहर 12:44 बजे पीएचसी ललौरीखेड़ा में खाली पड़ी फार्मासिस्ट की कुर्सी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed