फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Doctor files petition for illegal roadmanage recovery for loan, credit and credit rating

Pilibhit News: डॉक्टर ने गलत रॉड डालकर वसूल लिए रुपये, सीएमओ से शिकायत

Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 12 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Doctor files petition for illegal roadmanage recovery for loan, credit and credit rating
पीलीभीत। नौगवां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात हड्डी रोग के डॉक्टर पर युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के पैर में गलत रॉड डालकर डाक्टर ने हजारों रुपये ऐंठ लिए। युवक ने सीएमओ से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोहम्मद वासिल के रहने वाले जसवंत कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि पैर फिसल जाने से उसकी पत्नी की कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। 26 जून को इलाज के लिए वह शहर के नौगवां चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर पैर में रॉड डाली गई।
विज्ञापन

उपचार के दौरान उससे लगभग 30 हजार रुपये लिए गए। चार पांच दिन बाद ही उसकी पत्नी के पैर में दर्द होने लगा। इसके बाद 22 अगस्त को वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गया। जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे कर कहा कि तुम्हारी पत्नी की हड्डी टूट गई है। दोबारा से आपरेशन करना होगा। आरोप है कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी के ऑपरेशन में रुपये तो पूरे लिए मगर राॅड अच्छी नहीं डाली। इस कारण उसकी पत्नी को दिक्कत बनी है। पत्र में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed