फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do not fight with wildlife, adopt symbiosis

Pilibhit News: वन्यजीवों से संघर्ष नहीं, अपनाएं सहजीवन

Sat, 30 Nov 2024 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Do not fight with wildlife, adopt symbiosis
पीलीभीत के मरौरी गांव में बाघ एक्सप्रेस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करती वन विभा
पीलीभीत। जंगल से सटे गांवों में वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में बाघ एक्सप्रेस कार्यक्रम के तहत तीन गांवों में नुक्कड़ कार्यक्रम किए गए। इसमें ‘वन्यजीवों से संघर्ष नहीं, अपनाएं सहजीवन’ विषय पर नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल से सटे गांवों के लोगों को वन्यजीवों के प्रति मधुर व्यवहार रखने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बाघ एक्सप्रेस वाहन के माध्यम से जंगल से सटे 75 गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने भैरोंखुर्द, मरौरी और सैजनिया गांव में नुक्कड़ नाटक के जरिये ग्रामीणों को वन्यजीवों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान धरती से जीवन, धरती से हम तुम और धरती से संसार, आओ रे भैया मिल जुलकर करें इसे आबाद और वन्य जीवों से संघर्ष नहीं सहजीवन अपनाएं विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ एक्सप्रेस का चलाने का उद्देश्य मानव बाघ के संघर्ष को कम करना है। टीएसए फाउंडेशन इंडिया के डायरेक्टर डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनुष्यों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष का कारण मानव आबादी का विस्तार, संसाधन प्रतिस्पर्धा, कृषि विस्तार जैसे परिवर्तनों से बढ़ा है।

इसकी रोकथाम के लिए फसलों की कटाई शुरू करने से पहले खेत के आसपास ड्रम पीटकर आवाज करें या पटाखा चलाने के साथ मृत पशुओं को खुले में फेंकने से रोकने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सूरज भुइया, हर्षित सिंह, बाबूराम, राम भरत यादव, नत्थू लाल वर्मा आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed