फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dnkuna eight pregnant women ate food

धनकुना में आठ गर्भवती महिलाओं ने खाया खाना

Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक व बसपा नेता शैलेंद्र गंगवार के प्रयासों के बाद आखिरकार धनकुना गांव में गर्भवती महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बना खाना खा लिया है। हालांकि, अभी 18 में आठ महिलाओं ने ही केंद्र पर पहुंचकर खाना खाया। 
विज्ञापन

हौसला पोषण योजना के तहत अमरिया ब्लाक के गांव धनकुना के आंगनबाड़ी केंद्र पर बृहस्पतिवार को पंजीकृत सभी 18 महिलाओं ने दलित कार्यकत्री के हाथ से बना खाना खाने से इंकार कर दिया था। इससे प्रशासन और विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। शुक्रवार शाम बसपा नेता डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने कुछ समाजसेवियों के साथ गांव पहुंचकर महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें समझाने का प्रयास किया था। इस पर महिलाएं एक हद तक खाना खाने को राजी हो गईं थीं। वहीं, शनिवार को सुबह डीपीओ राजकपूर, सीडीपीओ अरुण कुमार के साथ गांव पहुंचे। प्रधान रईस अहमद की मौजूदगी में दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का संयुक्त रूप से प्राइमरी स्कूल में खाना बनवाया गया। इसके बाद दोनों कार्यकत्रियों ने इसको गर्भवती महिलाओं को वितरित किया। डीपीओ के अनुसार दोनों केंद्रों की कुल मिलाकर 38 महिलाओं में से 17 ने केंद्र पर पहुंचकर खाना खाया। इसमें दो दिन पूर्व इंकार करने वाली 18 में से आठ महिलाएं ही शामिल थीं। फिलहाल गर्भवती महिलाओं द्वारा खाना खाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। डीपीओ राजकपूर ने बताया कि समस्या का निस्तारण हो गया है। अब कोई दिक्कत नहीें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed