फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM went to the market and saw the arrangements of the strong room

Pilibhit News: डीएम ने मंडी जाकर देखी स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं

Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
DM went to the market and saw the arrangements of the strong room
मंडी समिति परिसर में निरीक्षण करते डीएम व एसपी ।स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल कराने के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल व पोलिंग पार्टियों की रवानगी का स्थान तय करने के लिए मंडी समिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम बनाने के लिए पर्याप्त स्थान, आयोग के मानकों के अनुरूप है या नहीं, देखा गया। अधिकारियों ने मतगणना के लिए कार्ययोजना तैयार करने, स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक ईवीएम व वीवीपैट ले जाने के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था के लिए मार्ग निर्धारित करने व स्ट्रांग रूम के आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन प्राप्त करने व मतगणना स्थल तक ले जाने संबंधी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। मंडी समिति में गंदगी देखकर मंडी सचिव को परिसर की साफ सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed