फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM the regulated area The reprimand imposed by JE

डीएम ने विनियमित क्षेत्र के जेई की लगाई फटकार

Thu, 06 Aug 2015 10:43 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 06 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर ने बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कलक्ट्रेट के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विनियमित क्षेत्र में कई मामले लंबित मिलने और एक साल से बैठक न होने पर नाराजगी व्यक्त की जेई की कड़ी फटकार लगाई। डीएम के निरीक्षण से कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह कार्यालय में बैठने के बाद दोपहर करीब 12.30 बजे डीएम ने कलक्ट्रेट का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले वह कोर्ट से संबंधित पत्रावलियों के रिकार्ड रूम पहुंचे। यहां पुराना रिकार्ड निकलवाकर देखा। यहां साफ सफाई पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने रखे गए रिकार्ड का सूची बार रजिस्ट्रर बनाने व एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को विस्तृत निरीक्षण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने नजारत, शस्त्र लाइसेंस कार्यालय, जमीन संबंधी रिकार्ड रूम देखा। यहां उन्होंने 94 गांव एवं शारदा पार के नहरोसा गांव का बस्ता खुलवाकर अभिलेख चेक किए। इसके बाद वह विनयमित क्षेत्र कार्यालय पहुंचे। यहां जेई मौजूद नहीं इस पर उन्होंने स्टाफ से जानकारी लेनी शुरू की। इस बीच जेई दयाराम चौरसिया भी पहुंच गए। उन्होंने जेई से शहर के भवन बनाने हुए स्वीकृत नक्शों का रजिस्ट्रर देखा। इसमें कई गड़बड़ियां उन्हें मिली। इसके अलावा विनियमित क्षेत्र से संबंधित अधिकारियों की बैठक पिछले एक साल से नहीं हुई थी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जेई की फटकार लगाई और बिना नक्शा स्वीकृति के भवन निर्माण मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम अजय कांत सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेद्र कुमार शर्मा भी साथ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed