फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM submits detailed report; recommends constitution of a high-level inquiry committee.

Pilibhit News: डीएम ने भेजी विस्तृत रिपोर्ट, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की सिफारिश

Fri, 17 Jul 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
DM submits detailed report; recommends constitution of a high-level inquiry committee.
पीलीभीत। जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश पटेल की मंगलवार को हुई हत्या के मामले में डीएम ने शासन से जांच टीम गठन करने का पत्र भेजा है। घटना के चार दिन बाद जिला प्रशासन ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा अमित घोष को भेजी रिपोर्ट में न केवल हत्या की पूरी घटना का सिलसिलेवार विवरण दिया है, बल्कि पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भूमिका, छात्रों के आरोप और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े तमाम पहलुओं का भी उल्लेख किया है। साथ ही शासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के लिए उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना के बाद पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश है। छात्रों ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए बिना पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकेगी, इसलिए शासन स्तर से स्वतंत्र समिति गठित कर पूरे मामले की गहन जांच कराई जानी आवश्यक है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में घटना के दिन का पूरा घटनाक्रम भी दर्ज किया गया है। उल्लेख किया गया है कि 13 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा कशिश पटेल अपनी नियमित ट्रेनिंग के दौरान जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मौजूद थीं। इसी दौरान उसके सहपाठी सागर सिंह ने वहां पहुंचकर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी।
----------------------
रिपोर्ट में छात्रों की इन समस्याओं का भी किया जिक्र
1- अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, इससे छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
2- परिसर में सुरक्षा गार्ड बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित मौजूदगी और प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

3- रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी को भी शामिल किया गया है।
4- छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों तथा कॉलेज की व्यवस्थाओं में कथित कमियों की स्वतंत्र जांच आवश्यक बताया गया।
5- प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश नियंत्रण प्रणाली तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

6- भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और छात्र-छात्राओं का विश्वास बहाल हो इस बात का भी जिक्र है।

7- मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और संस्थागत प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी इससे जुड़े हुए हैं।

8- महिला छात्राओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करने और दोषी को शीघ्र कठोर सजा दिलाने की मांग का भी जिक्र है।

-----------------
वर्जन-
कशिश हत्याकांड के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा को भेज दी गई है। रिपोर्ट में शासन स्तर से स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया गया है। छात्र-छात्राओं की ओर से उठाए गए सुरक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच कराई जानी जरूरी है। प्रशासन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
ज्ञानेंद्र सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed