फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM SP visit in district jail,minister inspaction,jail minister

निरीक्षण में पास होने के लिए जिला कारागार में डीएम-एसपी ने दुरुस्त कराई व्यवस्थाएं

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM SP visit in district jail,minister inspaction,jail minister
जिला कारागार का निरीक्षण करते डीएम और एसपी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति रविवार सुबह जिला कारागार का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सब कुछ ठीक रहे, इसलिए शनिवार को डीएम और एसपी ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रसोई पर खासा ध्यान दिया। स्वाभाविक है कि यहां का खाना भी बेहतर बनेगा। दरअसल मंत्री जी खाना चख सकते हैं। बैरकों को पूरी तरह से साफ करवा दिया गया। बंदियों को हिदायत दी गई कि मंत्री जी को सब अच्छा-अच्छा बताना। बंदी भी जानते है मंत्री जी तो आकर चले जाएंगे, लेकिन उन्हें इसी जेल में रहना है।
विज्ञापन

होमगार्ड व कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति का रविवार का कार्यक्रम आने के बाद डीएम पुलकित खरे और एसपी दिनेश कुमार पी शनिवार दोपहर एक बजे जिला कारागार पहुंचे। जेल अधीक्षक से बातचीत की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जिला कारागार के अस्पताल, भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया। डीएम ने बंदी व कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। बंदियों से समस्याएं बताईं तो उन्हें तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया गया। ताकि रविवार को बंदी मंत्री के सामने शिकायतों का पहाड़ न खड़ा कर दें।
विज्ञापन

सांकेतिक रूप से समझाया गया कि सब कुछ अच्छा-अच्छा बताना है। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान बीमार बंदी/कैदियों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर को निर्देश दिए गए कि बीमार बंदियों के इलाज में लापरवाही न हो। जेल को बिल्कुल साफ सुथरा कर दिया गया है। अब देखना है कि मंत्री को निरीक्षण के दौरान जेल में क्या मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed