{"_id":"4381353562cdbed46477eb75de0251a7","slug":"dm-sp-listened-problems-sungdhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने सुनगढ़ी में सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने सुनगढ़ी में सुनीं समस्याएं
पीलीभीत
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी थानों में समाधान दिवस हुआ। डीएम और एसपी ने थाना सुनगढ़ी में शिकायतें सुनीं। इस दौरान चार शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम मासूम अली सरवर और एसपी अनिल कुमार सिंह समाधान दिवस में थाना सुनगढ़ी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शिकायतों सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें आईं। मोहल्ला सुनगढ़ी के दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद का मौके पर निस्तारण किया गया। जमीन संबंधी तीन शिकायतों में राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच कर पुलिस बल के साथ सही कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआई ओम हरि वाजपेई सहित कई लेखपाल व कानूनगों मौजूद रहे।