फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM sought NDRF team to deal with the threat of flood

Pilibhit News: बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए डीएम ने मांंगी एनडीआरएफ की टीम

Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
DM sought NDRF team to deal with the threat of flood
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने गत दो दिन से हो रही मूसलाधार वर्षा के मद्देनजर नौजलिया नकटहा एवं गभिया सहराई में मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही एनडीआरएफ की टीमों की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभाविताें को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाए। साथ ही कलीनगर के एसडीएम को प्रभावितों के लिए खान-पान की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ितों से अपील की है कि कहीं पर कोई भी समस्या हो तो तत्काल जिला प्रशासन एवं उप जिलाधिकारी को सूचना उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि तुरंत समस्या का निराकरण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कम्युनिटी किचन संचालन की जानकारी ली और किचन के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ऋतु पूनिया, कलीनगर के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed