{"_id":"b8b049f19bfffd49ab7ac0a862d720fc","slug":"dm-reprimand-started-arbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की फटकार पर शुरू किया पौधारोपण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की फटकार पर शुरू किया पौधारोपण
पीलीभीत।
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन महोत्सव सप्ताह के तहत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
और सामाजिक वानिकी के अलावा अन्य विभागों द्वारा भी पौधरोपण किया जाना था।
लेकिन रविवार तक किसी विभाग ने इसको लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। तब डीएम ने
फटकार लगाई। इसके बाद सोमवार से शिक्षा विभाग ने पौधरोपण शुरू कर दिया है।
बीएसए कार्यालय, ड्रमंड औश्र जीजीआईसी में पौधे लगाए गए। वहीं टाइगर
रिजर्व व सामाजिक वानिकी में भी लगातार काम चल रहा है।
वन मोहत्सव के तहत टाइगर रिजर्व की ओर से सोमवार को हरीपुर रेंज के रुद्रपुर में पौधरोपण हुआ। यहां प्रधान बलविंदर सिंह, हरदीप सिंह, विपिन सिंह व दुर्गाचरण ने ग्रामीणों के साथ 50 फलदार पौधे लगाए। यहां डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, रेंजर आरपी रौतेला सहित समस्त स्टाफ व ग्रामवासी मौजूद थे।
एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को बराही रेंज की तराई-9 बीट में तीन हजार, फैजुल्लागंज बीट में पांच हजार और महोफ रेंज की बघा 56 बीट में 4100 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि 80 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 70650 पौधे लगाए जा चुके हैं। मंगलवार को लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उधर सामाजिक वानिकी की ओर से टनकपुर, बरेली, बीसलपुर व पूरनपुर मार्ग पर पौधरोपण जारी है।
वहीं बीएसए कार्यालय में पूरनपुर विधायक पीतमराम ने पौधरोपण का शुभारंभ किया। इड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान डीएफओ आदर्श कुमार, रेंजर वीरपाल सिंह, डीआईओएस जेके वर्मा, बीएसए अंबरीष यादव, प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, अनीता रानी, राकेश पटेल, टीएच खान आदि स्टाफ मौजूद रहा।
उधर एसएन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सखावत उल्ला खां ने पौधरोपण किया। यहां एजाज हसन, इशरत यार खां, यूसुफ खां, अलीम खां, यासीन अहमद, सरताज खां, शिवकुमार, दिनेश, खलीक खां, शाहिद खां सहित कई लोग मौजूद रहे।