फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM met head on right Seas

अधिकार सीज होने पर डीएम से मिले प्रधान

Mon, 08 Jun 2015 10:41 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Mon, 08 Jun 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
अधिकार सीज होने से परेशान ग्राम प्रधान सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां अधिकारियों से मुलाकात न होने पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने डीएम से वार्ता कर अपना पक्ष रखा। इस पर डीएम ने प्रधानों को लिखित में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन


राजीव गांधी सेवा केंद्रों में अनियमिता मिलने पर एक सप्ताह पूर्व डीएम ने जिले के 178 ग्राम प्रधानों के अधिकारी सीज कर दिए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रधानों में हड़कंप मचा है और इसका असर आगामी चुनाव पर पडने की संभावना से वह काफी परेशान भी हैं। सोमवार को प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पूरनपुर ब्लाक के कई प्रधान पीलीभीत पहुंचे।
विज्ञापन


यहां प्रधानों ने डीएम, सीडीओ एवं विकास विभाग के अन्य अधिकारियों से मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन डीएम सहित सभी अधिकारियों के अमरिया ब्लाक क्षेत्र के भ्रमण में होने के कारण भेंट नहीं हो सकी। इस पर प्रधान संघ अध्यक्ष ने डीएम से फोन पर वार्ता की। वार्ता के बाद प्रधानसंघ अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने प्रधानों को अपना पक्ष रखने की मांग की है। इस पर डीएम ने लिखित में पक्ष देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के अनुसार कई प्रधानों ने अपने काम पूरे कर लिए थे लेकिन जांच में त्रुटि के चलते सही जांच नहीं हो सकी। कई प्रधान ऐसे हैं जिन्होंने धनराशि कम निकाली है और उन पर अधिक रिकवरी दर्शायी जा रही है। विकास भवन पहुंचने वालों में ब्लाक अध्यक्ष अशोक सिंह, अगमवीर सिंह, सत्यपाल शर्मा, भीमसेन, अनिरूद्ध मद्धेशिया, जगजीत सिंह जग्गी सहित कई प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed