फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM inspection

गैरहाजिर मिलने पर तीन शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

Tue, 29 Dec 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM inspection
पीलीभीत। डीएम पुलकित खरे ने सोमवार सुबह मरौरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टंडोला, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय चाटडांग उर्फ बल्देवपुर का औचक निरीक्षण किया। अध्यापकों की उपस्थिति और मिशन कायाकल्प के तहत कराए गए काम देखे। टंडोला में दो शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिलीं, मगर अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त थीं। चाटडांग में खामियों का अंबार मिला।
विज्ञापन

पहले डीएम प्राथमिक विद्यालय टंडोला पहुंचे। यहां पर अध्यापिका शिखा अग्रवाल, मीना अग्रवाल गैरहाजिर मिली। टंडोला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। फिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चाटडांग उर्फ बल्देवपुर में सहायक अध्यापिका कविता सिंह, गीता और प्रेमशंकर गैरहाजिर थे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि कविता सिंह आकस्मिक अवकाश जबकि प्रेमशंकर की ड्यूटी बीएलओ के तौर पर लगी है। गीता अनुपस्थित पाई गईं। डीएम ने बीएसए को बिना अनुमति गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। शौचालय कार्य अधूरा, कमरों में टाइल्स नहीं थी। पुस्तकालय की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। रसोई घर में गंदगी थी। बिल वाउचर उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई। चहारदीवारी को ठीक कराने के निर्देश दिए। पूछने पर विद्यालय का सिलिंडर प्रधान के घर पर होने की बात बताई। इसे तत्काल मंगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालय के बाहर जलभराव की दिक्कत मिलने पर सचिव का जवाब तलब किया और सुधार होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भमौरा गन्ना क्रय केंद्र का हाल देखा
डीएम ने भमौरा गांव पहुंचकर गन्ना क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ने की पर्चियों की समीक्षा की गई। किसानों से भी बात की। किसान मुरारीलाल के गन्ने की अपने सामने तौल कराई। फिर गन्ना रसीद की जांच की। इसके अलावा किसान मोहम्मद यामीन, नूरी, वीरेंद्र की गन्ना रसीदों को भी देखा। 25 और 26 दिसंबर को गन्ना तौल कराने वाले किसानों को फोन कर बात की। सेंटर पर लिखे गए कुछ मोबाइल नंबर गलत निकले। इसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed