{"_id":"5934123e4f1c1b7873bdc721","slug":"dm-has-ordered-the-dismissal-of-30-teachers-and-nine-instructors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने 30 शिक्षक व नौ अनुदेशकों की बर्खास्तगी के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने 30 शिक्षक व नौ अनुदेशकों की बर्खास्तगी के दिए आदेश
पीलीभ्ाीत ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने परिषदीय स्कूलों में कराए गए औचक निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले 30 शिक्षक व नौ अनुदेशकों को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने यह कार्रवाई सीडीओ की आख्या रिपोर्ट पर की है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा है।
डीएम शीतल वर्मा के निर्देश पर नौ मई को जिले भर के परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण विभिन्न अधिकारियों ने किया था। इस कार्रवाई में शिक्षा महकमे के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। शाम तक जिले के करीब 71 परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई शिक्षक शिक्षिकाएं व अनुदेशक गैरहाजिर मिले थे। निरीक्षण कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी थी। इधर डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए को गैरहाजिर पाए गए 30 शिक्षकों व नौ अनुदेशकों को बर्खास्त करने आदेश दे दिए। डीएम का यह आदेश जब बेसिक शिक्षा विभाग पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया। आदेश डीएम का था सो बीएसए भी सकते में आ गए। दो-तीन दिन तक तो वह तय ही नहीं कर सके कि वह डीएम के आदेश का क्रियान्वयन कैसे कराएं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक पशोपेश में पड़े बीएसए ने शनिवार को शिक्षक नियमावली में सीधे बर्खास्तगी का विकल्प न होने की बात कहते हुए पत्रावली वापस डीएम कार्यालय भेजकर पुर्नविचार का आग्रह किया है।