फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM gave instructions to take action against those running unregistered coaching centers

Pilibhit News: अपंजीकृत कोचिंग सेंटर चलाने वालों के खिलाफ डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Thu, 01 Aug 2024 05:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to take action against those running unregistered coaching centers
पंजीकृत कोचिंग सेंटर की जानकारी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पीलीभीत। अपंजीकृत कोचिंग सेंटर चलाने वालों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संंबंध में कुछ व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात कर शिकायत की थी।
गत दिवस दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर में हुई घटना से अभिभावकों में दहशत है। इसको लेकर बुधवार को कुछ व्यापारियों ने डीएम संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। ज्ञापन देकर कहा कि शहर में भी कुछ स्कूलों के शिक्षक कक्षा के विद्यार्थियों को घर या फिर किराये पर कमरा लेकर पढ़ाते हैं। इससे उनके बच्चों के सामने खतरा रहता है।
विज्ञापन

व्यापारियों के ज्ञापन के बाद डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को तलब किया। बृहस्पतिवार को डीआईओएस अचल मिश्रा डीएम के पास पहुंचे। डीएम ने उनसे जिले में पंजीकृत कोचिंग सेंटर की जानकारी ली। बताया गया कि 14 सेंटर पंजीकृत हैं। इस पर डीएम ने कमरों और स्कूलों में संचालित कोचिंग सेंटर की जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि जांच कर रिपोर्ट दें। यदि अपंजीकृत हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कुछ व्यापारियों ने ज्ञापन दिया था। इसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को बुलाया गया था। उनको जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed