फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM Firsa complaints heard by the mills in Churrah

डीएम ने फिरसा चुर्राह में चौपाल लगाकर सुनीं शिकायतें

Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर। Updated Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM Firsa complaints heard by the mills in Churrah
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने गांव फिरसा चुर्राह में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याएं निस्तारित करने के  निर्देश दिए। उन्होंने गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर ने गांव फिरसा चुर्राह में नालियों, खडंजा, इंदिरा आवास, स्वच्छ शौचालयों और इंडिया मार्का हैंडपंपों का निरीक्षण किया, जिसमें स्थिति संतोषजनक मिली। बाद में उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। गांव के राजेंद्र प्रसाद ने ग्राम पंचायत के तीनों तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। डीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को तालाबों से अवैध कब्जा तत्काल हटवाने के  निर्देश दिए। ग्रामीणों ने खराब पड़ी सोलर लाइटें सही कराने की मांग की। गांव के 20 युवकों ने संयुक्त रूप से शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें सरकारी स्तर से कंप्यूटर का प्रशिक्षण तो दिलवा दिया गया लेकिन उन्हें प्रमाण  पत्र अभी तक नहीं मिले हैं। डीएम ने चौपाल में मौजूद प्राथमिक विद्यालय के पांच बच्चों से उनके पाठ्यक्रमों से संबंधित सवाल पूछे। सभी बच्चों ने सटीक जवाब दे दिए, जिस पर उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत किया। जानकारी करने पर डीएम को पता चला कि गांव में 240 परिवार रहते हैं, लेकिन पंचायत विभाग ने इनमें से केवल 120 परिवारों को ही स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराए हैं। ग्राम पंचायत के मजरा चुर्राह के लोगों ने अपने गंावों में विकास कार्य न कराए जाने की शिकायत की।  इस मजरा के लोगों ने कोटेदार की भी शिकायत की। डीएम ने ग्रामीणों की सामूहिक शिकायत पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को ईंटगांव से गांव फि रसा चुर्राह तक  पहुंचने वाले जर्जर रोड की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिकांश विभागों जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed