फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM evacuated after the reprimand filled pond

डीएम की फटकार के बाद खाली किया पाटा तालाब

Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
छतरी चौराहा मोड़ के निकट तालाब की शक्ल में मौजूद जमीन पर एक ठेकेदार द्वारा पटान कर कब्जा करने की कोशिश को डीएम ने नाकाम कर दिया। शिकायत मिलने पर डीएम मासूम अली सरवर ने आरोपी ठेकेदार की कड़ी फटकार लगाते हुए उसके द्वारा पाटे गए भाग को भी पुरानी स्थिति में ला दिया। डीएम की इस कार्रवाई से शहर के तालाबों आदि को पाट कर उस पर कब्जा की कोशिश करने वालों में हड़कंप है। शहर के छतरी चौराहा के निकट स्थित आरएन कलर लैब के बराबर में करीब 3000 वर्ग गज में शहर निवासी एक ठेकेदार समेत दो लोगों की जमीन है। बताया जाता है कि इनमे से एक ने हालही में उस तालाब को मिल की राख डाल पाटना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी मासूम अली सरवर से की। इस पर उन्होंने एसडीएम सदर को तत्काल मौके पर भेज स्थिति दिखवाई तथा संबंधित व्यक्ति को भी तलब किया। बताया जाता है कि संबंधित व्यक्ति अपने साथ राजस्व अभिलेख लेकर गया तथा डीएम को यह समझाने की कोशिश करने लगा कि संबंधित भूमि उसकी है। साथ ही वह उसका पटान वह अवैध खनन कर नहीं कर रहा है बल्कि राख से कर रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर रूख अपनाते हुए उससे स्पष्ट शब्दों में कहा कि तालाब की शक्ल बदलनी नहीं चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भाग उसने पाटा है उसे भी खाली कर दे। वरना कठोर कार्रवाई होगी। डीएम ने एसडीएम से निर्देश का पालन करा बताने को कहा। डीएम के इस कड़े तेवर को देख आरोपी ने आनन-फानन में पाटी गई राख को निकलवा तालाब को पहले की स्थिति में कर दिया। डीएम की इस कार्रवाई से शहर में तालाब पाट कालोनी व मकान का निर्माण करने वालों में हड़कंप है।
विज्ञापन

तालाब पाटने की शिकायत मिली थी। उसे खाली करवा दिया गया है। शहर में महायोजना अभी 2011 की लागू है। उसकी गाइडलाइन के विरोध में कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। तालाब पाटने की अगर कोई कोशिश करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मासूम अली सरवर, डीएम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed