{"_id":"65906856da18d80d000a9077","slug":"dm-canceled-two-arms-licenses-on-police-report-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-10037-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस रिपोर्ट पर डीएम ने दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस रिपोर्ट पर डीएम ने दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त
विज्ञापन
पीलीभीत। विवाद पर फायरिंग करने और संगीन अपराध करने की आशंका में एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए हैं।
थाना दियोरिया कला क्षेत्र का है, जहां महिपाल पुत्र कन्हैयालाल निवासी मुड़िया ताल्लुक पसगवां की एक नाली बंदूक (12 बोर) का लाइसेंस निरस्त किया गया है। शस्त्र लाइसेंसधारी ने विवाद में फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचे रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 4 अगस्त, 2020 को आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया था। महिपाल का गांव के ही रहने वाले हरीश कुमार के साथ विवाद हुआ था और उसके बाद फायरिंग की गई थी।
दूसरा मामला 22 फरवरी, 2020 का है। थाना अमरिया क्षेत्र के रहने वाले रामगोपाल निवासी सरैंदा पट्टी का शस्त्र लाइसेंस (12 बोर) को निरस्त किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शस्त्र लाइसेंस धारी ने लाइसेंसी बंदूक का दुरुपयोग करते हुए उससे फायरिंग की थी।