फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DJ Varun ban opposed by Youth Brigade

वरुण यूथ ब्रिगेड ने किया डीजे पर प्रतिबंध का विरोध

Tue, 19 Jul 2016 11:31 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 19 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
DJ Varun ban opposed by Youth Brigade
dj
शासन के कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगाने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। शहर में वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड ने जुलूस निकाला। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इधर, बीसलपुर में शिवसैनिकों ने विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वरुण गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता आवास विकास स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मझोला नगर पंचायत के चेयरमैन अजय गोयल ने कहा कि सावन हिंदू समुदाय के लिए सबसे पवित्र माह है। इसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त भजन-कीर्तन करते हुए कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं लेकिन प्रदेश सरकार ने तुगलकी आदेश जारी कर डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार एक समुदाय विशेष को खुश करने के लिए बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को आहत कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शासन ने प्रतिबंध नहीं हटाया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान अश्वनी प्रधान, अमित गंगवार, सोनू वाल्मीकि, धर्मपाल वर्मा, राजेश मिश्र, ओमकार नाथ महंत, श्यामाचरण मौर्य, शुभम सक्सेना, उमेश कुमार सिंह, हरीश कुमार, अतर खां, शशांक, शुभम, मोहित कश्यप, शिवम श्रीवास्तव, गीतेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 डीजे पर प्रतिबंध के विरोध में किया प्रदर्शन
बीसलपुर। शिवसेना, विहिप और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंगलवार को तहसील पहुंचे शिवसेना, विहिप और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीजे पर प्रतिबंध लगाकर सरकार जनभावनाएं आहत कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र गंगवार, आशुतोष मिश्र, सुमित जायसवाल, राहित वाल्मीकि, प्रसून तिवारी, विक्रम गंगवार, राहित ठाकुर, कपिल, अजय कुमार, गौरव मिश्र, शिवम सक्सेना, मिथुन शर्मा, ब्रजेश कुमार, शिवांग दुबे, संजय गंगवार, निखिल, राहुल, पंकज, शिवम, प्रदीप, अमित, नीरज, शुभम, जितेंद्र, राहुल, अरविंद, मुदित, हार्दिक, अभिलेख, अखिलेश, अनुराग, ऋषभ, आदित्य, आकाश, अनुज, सत्यप्रकाश, सौरभ, अनमोल, उमेश, राजा, शिवम शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed